Hazaribagh News: मेरु में सड़क दुर्घटना में युवक घायल, रांची रेफर
हजारीबाग, नवम्बर 9 -- Hazaribagh News: दारू प्रतिनिधि । रविवार की शाम को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेरु में सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया। घायल युवक विनय पासवान, 35 वर्ष पिता ईश्वर दयाल पासवान दारू प्रखंड के इरगा का रहने वाला है। लोगों ने बताया की विनय घर से मेरु आ रहा था। रास्ता में अचानक जानवर आ गया और उसे बचाने के चक्कर में वह गिर गया। जिससे उसके माथा और कान में चोट लग गईं। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल भेज दिया। डाक्टरों ने गंभीर स्तिथि को देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सरायकेला के समीप सड़क दुर्घटना में चक्रधरपुर का युवक घायल, एमजीएम रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.