हजारीबाग, जुलाई 24 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि  समाहरणालय सभागार में मेरा युवा भारत हजारीबाग की ओर से जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता डीडीसी रिया सिंह ने की।बैठक के दौरान जिला युवा अधिकारी  रुद्र शेखर ने मेरा युवा भारत के उद्देश्यों, पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण और उनके लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम और युवा मंडल विकास अभियान जैसी पहलों का जिक्र करते हुए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस मंच से जोड़ने की बात कही। उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्लस टू विद्यालयों और महाविद्यालयों में नोडल पदाधिकारी व परिसर प्रतिनिधि नामित किए जाएंगे, साथ ही सबसे अधिक युवा पंजीकरण कराने वाले संस्थानों को जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सम्मानित किया जाएगा। ...