Hazaribagh News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बड़ा हादसा टला ओल्ड आईसीयू में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा
हजारीबाग, जुलाई 8 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओल्ड आईसीयू वार्ड में बुधवार को ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, अन्यथा बड़ी जान-माल की हानि हो सकती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओल्ड आईसीयू वार्ड में ऑक्सीजन सिलेंडर को जैसे ही खोला गया, उसमें तेज धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में आकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और मापक यंत्र मेजरिंग इंस्ट्रूमेंट्स पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर बिखर गए। घटना के समय वार्ड में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों के परिजनों में दहशत फैल गई। फिलहाल, अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल में मौजूद जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.