Hazaribagh News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र से गृहभेदन में मुख्य आरोपी गिरफतार
हजारीबाग, सितम्बर 18 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके पास से चोरी किए गए सभी सोने के आभूषण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं। बरामद आभूषणों की कीमत लगभग पाँच लाख रुपये बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 15 सितंबर 2026 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सखिया पोस्ट-ओरिया निवासी वादिनी जिन्नत प्रवीण के बंद घर में अज्ञात चोरों द्वारा घुसकर सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में पीड़िता के लिखित आवेदन पर मुफसिल थाना कांड संख्या 157/26 दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: ज्वेलरी दुकान लूटकांड के दो आरोपियों के घर चिपकाया इश्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.