Hazaribagh News: मुखिया के घर पर हमला राजनीतिक प्रतिद्वंदियों पर आरोप
हजारीबाग, सितम्बर 1 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । जिले के बड़कागांव प्रखंड की गोंदलपुरा पंचायत के मुखिया वासुदेव यादव ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर घर पर हमला करने और परिवार को जान-माल का नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए सुरक्षा मुहैया कराने और मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मुखिया वासुदेव यादव के अनुसार, गत 28 अगस्त की शाम करीब चार बजे विकास महतो, धर्मनाथ महतो, संदीप कुमार, पिंटू कुमार और कुलदीप कुमार समेत कई अन्य लोग हरवे-हथियार से लैस होकर उनके घर पहुंचे और अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ दी। साथ घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के बाद से उनके पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.