हजारीबाग, अक्टूबर 25 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधिप्रखंड के महुगाईकला पंचायत की मुखिया बेबी देवी की सास सह पूर्व मुखिया बिगल चौधरी की मां कांति देवी उम्र 80 वर्ष पति स्व. गुडन चौधरी का निधन सुकुलखपिया में शुक्रवार को हो गया। शनिवार को स्थानीय श्मशान घाट में अग्नि संस्कार किया गया। वहीं गाजे बाजे के साथ शव यात्रा निकाली गई। शव यात्रा एवं अग्नि संस्कार में बड़ी संख्या में पंचायत के गणमान्य लोग शामिल हुए। मुखाग्नि बड़े पुत्र महावीर चौधरी ने दी।कांति देवी अपने पीछे चार पुत्र महावीर चौधरी, ज्ञानी चौधरी, बिगल चौधरी, अखिलेश चौधरी एवं एक पुत्री जीरवा देवी समेत भरा पूरा परिवार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...