Hazaribagh News: मिशन मैदान में चला स्वच्छता का महाअभियान
हजारीबाग, जुलाई 10 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर के ऐतिहासिक मिशन स्कूल मैदान (सरना स्थल) की खोई हुई गरिमा लौटाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। शुक्रवार को महापौर अरविंद कुमार राणा के नेतृत्व में यहां एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य मैदान को अतिक्रमण और कचरे से मुक्त कर खेल के योग्य बनाना है। लंबे समय से उपेक्षा के कारण यह मैदान कचरा और झाड़ियों के ढेर में तब्दील हो गया था। अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने भारी मशीनों के जरिए मैदान से कचरा हटाया और समतलीकरण का काम शुरू किया। महापौर अरविंद कुमार राणा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मैदान को विकसित कर खेल गतिविधियों का केंद्र बनाया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.