Hazaribagh News: मासूम की जान बचाने के लिए विक्की ने किया रक्तदान
हजारीबाग, अक्टूबर 17 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।रक्तदान कर एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की गई। लाखे निवासी विक्की कुमार ने एक माह के बच्चे की जान बचाने के लिए तत्काल रक्तदान किया। बच्चे का इलाज आरोग्यम अस्पताल में चल रहा था, जहां उसे ए नेगेटिव ग्रुप के एक यूनिट पैक्ड सेल की आवश्यकता थी।अस्पताल में रक्त उपलब्ध नहीं होने पर परिजनों ने सदर अस्पताल का रुख किया, लेकिन वहां ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन नहीं होने के कारण पैक्ड सेल नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन से संपर्क किया। जैन की पहल पर विक्की कुमार अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया।निर्मल जैन ने बताया कि विक्की नियमित रक्तदाता हैं और जरूरत पड़ने पर हमेशा आगे आते हैं। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.