हजारीबाग, अगस्त 6 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हजारीबाग के शिक्षक संघ के तत्वावधान में स्थानीय कैनरी इन होटल में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कॉलेज के सेवानिवृत्त पूर्व प्राचार्य डॉ एस एम कैसर, सेवानिवृत्त इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ श्याम किशोर सिंह तथा सेवानिवृत्त समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह को उनके दीर्घकालीन शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो गजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति केवल सेवा का समापन नहीं, बल्कि समाज और शिक्षा के क्षेत्र में एक नई भूमिका की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि डॉ एस एम कैसर, डॉ श्याम किशोर सिंह तथा डॉ सुशील कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में महाविद्यालय की शैक्ष...