हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि मानसून की पहली बारिश ने बिजली विभाग के प्री-मानसून मेंटेनेंस के दावों की हवा निकाल दी है। बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश के साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। गुरुवार सुबह तक अधिकतर इलाके अंधेरे में डूबे रहे, जिससे लगभग डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ता भीषण उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। लाखे में शाम तीन बजे के बाद बिजली आयी। विदित हो कि लाखे नगर निगम का क्षेत्र होते हुए वहां ग्रामीण फीडर से लाइट दी जा रही है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बिजली की व्यवस्था लचर है तो सड़क की स्थिति भी बदहाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान एहतियात के तौर पर देर रात 12 बजे से ही सभी फीडर बंद कर दिए गए थे। बुधवार सुबह कुछ इलाकों में आपूर्ति...