हजारीबाग, जुलाई 20 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। एक दिन पहले मायुस किसानों के चेहरे सोमवार को झमाझम बारिश से खिल उठे। मानसून की बेरुखी और थोड़ी थोड़ी कंजूसी भरी बारिश से किसानो के खेत सूख गए थे। रोपनी के लिए तैयार बिचड़ा भी सूखने लगा था। रोपनी के लिए खेतों में पानी नहीं था। सोमवार को दोपहर के बाद मौसम बदला और बिजली के चमकने और बादल के गर्जन के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। किसान जिनके बिचड़े तैयार हैं, मंगलवार से खेतों में रोपनी शुरू कर देंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: झमाझम बारिश से खिल उठे खेत-खलिहान यह भी पढ़ें- Buxar News: रूठे बादलों ने बरसाया अमृत, किसानों में खुशी यह भी पढ़ें- Munger News: बारिश से धान के बिचड़ा में आईं जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...