Hazaribagh News: माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजन संग नवरात्र की धूम
हजारीबाग, अक्टूबर 11 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर रविवार को कलश स्थापना के साथ ही देवी भगवती की आराधना का महाअनुष्ठान शुरू हो गया है। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां शैलपुत्री की पूजा करने से भक्तों को स्थिरता, दृढ संकल्प और जीवन में सुख-समृद्धि का लाभ मिलता है। घर-घर से लेकर पूजा पंडालों और प्रसिद्ध देवी मंदिरों में मां दुर्गा की भक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी है। वातावरण दुर्गा सप्तशती के मंत्रोच्चार और जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान है। कई प्रमुख मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर रामचरितमानस नवाह्य पारायण पाठ की भी शुरुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.