Hazaribagh News: माउंट कार्मल स्कूल में फायर मॉक ड्रिल
हजारीबाग, सितम्बर 9 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । शहर के माउंट कार्मेल स्कूल में मंगलवार को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों और शिक्षकों को आग लगने के कारणों, उससे बचाव के उपायों तथा आपात स्थिति से निपटने के व्यावहारिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला अग्निशमन पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए आग से सुरक्षा संबंधी कई महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बच्चों को बताया कि छोटी सी लापरवाही किस तरह विकराल रूप ले सकती है, इसलिए हमेशा सतर्क रहना आवश्यक है। शैलेंद्र किशोर ने रसोई गैस, शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से लगने वाली आग के स्रोतों की पहचान और उनसे बचाव के तरीके बताए। स्कूल परिसर में आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.