हजारीबाग, सितम्बर 6 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव थाना गुरुचट्टी बाजार टांड़ स्थित मां अंबे दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता कमेटी के संस्थापक दामोदर प्रसाद मेहता ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पूजा आयोजन को लेकर नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष बिंदेश्वर कुमार दांगी, सचिव घनश्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष अवध किशोर कुमार, उपसचिव सुमित कुमार, पूजा प्रभारी हुलास प्रसाद दांगी वही संरक्षक जयशंकर मेहता, बालेश्वर महतो, झमन महतो, आदित्य सोनी, सुरेंद्र कुमार एवं दर्शन प्रसाद कुशवाहा को जिम्मेदारी सौंपी गई।वहीं संयोजक इंद्रनाथ महतो, मनोरंजन मंत्री धननेश्वर प्रसाद, मीडिया प्रभारी पिंटू कुशवाहा एवं राजकिशोर सोनी, सफाई मंत्री नारायण महतो, नरेश कुमार एवं सोहन प्रसाद, चंदा...