Hazaribagh News: महेशरा मध्य विद्यालय में चोरी का प्रयास
हजारीबाग, अक्टूबर 5 -- Hazaribagh News: दारू, प्रतिनिधि। राजकीय मध्य विद्यालय महेशरा में रविवार की देर रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरों ने विद्यालय परिसर स्थित एमएचएम रूम का ताला तोड़ दिया। इसके अलावा बिजली के तार काट दिए और पानी के पंप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों को घटना की जानकारी हुई। विद्यालय के प्राचार्य कुमारी रंजू ने बताया कि विद्यालय में चोरी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले जनवरी में भी विद्यालय से लाखों रुपये के सामान की चोरी हुई थी। इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक चोरी हुई कोई सामान बरामद नहीं हुआ है।प्राचार्य यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: स्कूल के कमरों के ताले को एमसील से किया सील ने कहा कि विद्यालय में लगातार चोरी की घटनाएं होने से शिक्षक और विद्यालय पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.