हजारीबाग, जुलाई 24 -- Hazaribagh News: बड़कागांव , प्रतिनिधि

जर्जर सड़क और पुलिया हेंदेगिर रेलवे स्टेशन से प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य कालीकरण सड़क एवं कई पुलिया काफी जर्जर हो गई है। महुदी से लेकर पलांडू तक मुख्य सड़क बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई है, जिससे खासकर स्कूली बच्चे - बच्चियों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें महुदी , सतबहिया , पलांडू , कुंदरु , चेलंदाग , लोहरसा , हेंदेगिर आदि दर्जनों गांव के बच्चों को इसी एकमात्र सड़क के सहारे शिवाडीह उच्च विद्यालय या बड़कागांव स्कूल कॉलेज पढ़ाई करने के लिए आना-जाना करना पड़ता है। वहीं कई स्थानों पर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और गड्ढों में बरसात का पानी भर गया है। जिससे आए दिन आवागमन करने वाले कई राहगीर मोटरसाइकिल व साइकिल से गिरकर घायल हो जा रहे...