Hazaribagh News: महिला मंडल से जुड़कर महिलाएं परिवार और समाज को आर्थिक व सामाजिक रूप से बना रही सशक्त: विधायक
हजारीबाग, अक्टूबर 1 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। बरही के विजैया पंचायत भवन में आजीविका से जुड़ी महिलाओं की संकुल स्तरीय वार्षिक आम सभा हुई। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला दीदियों सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मनोज कुमार यादव ने महिलाओं के वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महिला दीदियां जेएसएलपीएस से जुड़कर स्वरोजगार व सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर परिवार और समाज को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बना रही हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण से राज्य और देश भी समृद्ध हो रहा है। वार्षिक सभा में संकुल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला दीदियों को विधायक ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष सह बरही मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय यादव, पंचायत समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.