हजारीबाग, अक्टूबर 24 -- Hazaribagh News: झारखंड हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता की संदेहास्पद मौत मामले में दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का आरोप पति और सास-ससुर फरार हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि

दहेज प्रताड़ना और संदेहास्पद मौत का मामला हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी में झारखंड उच्च न्यायालय की एक महिला अधिवक्ता की संदेहास्पद स्थिति में मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतका की पहचान अनुष्का चक्रवर्ती पति रुद्र राणा के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने पति, ससुर और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतका के पिता और रामगढ़ जिले के गोला बरियातू निवासी सुनील कुमार चक्रवर्ती ने बड़ाबाजार थाना पुलिस को दिए आवेदन में बताया ह...