Hazaribagh News: महासप्तमी को माता भवानी के दरबार का पट खुलते दर्शन में उमड़े श्रद्धालु, माता के जयकारे से गूंजा क्षेत्र
हजारीबाग, अक्टूबर 17 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बरकट्ठा, कलहाबाद, घंघरी, गैंड़ा, बरकनगांगो, कपका, बूचई, बेड़ोकला, बंडासिंघा, बेलकपी, गोरहर में महासप्तमी को मां दुर्गा दरबार का पट्ट खुलते ही दर्शन के दर्शन के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु माता भवानी के दरबार का दर्शन कर निहाल हुए। पूरे विधि-विधान से नवपत्रिका आगमन हुआ और मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। भव्य पूजा पंडाल व माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालों में पहुंच रहे हैं। माता भवानी से अपने और अपने परिवार की सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के दरबार मे विराजमान माता सरस्वती, माता लक्ष्मी, भगवान श्रीगणेश और कार्तिक जी की भक्तिभाव से आराधना कर संध्या आरती में श्रद्धालु शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Hazari...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.