हजारीबाग, सितम्बर 26 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोषमा स्थित महावर बाबा मंदिर परिसर में मूर्ति स्थापना को लेकर शुक्रवार से अखंड हरिकीर्तन का विधिवत शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया गया। हरिकीर्तन के पूर्व मुखिया मुन्नी देवी, पूर्व पंसस वीरेंद्र कुमार शर्मा ने फीता काट और दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान के भजन कीर्तन में भाग लिया। कार्यक्रम में पुजारी धनेश्वर पंडित, बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष टिंकू प्रसाद, मुखिया मुन्नी देवी, मुखिया प्रतिनिधि बीरेन्द्र शर्मा, वार्ड सदस्य विमला देवी, वन समिति अध्यक्ष रामलखन पंडित, सचिव अर्जुन दास, कोषाध्यक्ष विजय साव, सुशील कुमार हितैषी, राजेन्द्र प्र...