हजारीबाग, अगस्त 6 -- Hazaribagh News: ​चौपारण, प्रतिनिधि । मध्य विद्यालय सिंहपुर में बुधवार को आठवीं कक्षा के 66 छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल का वितरण जिप सदस्य राकेश रंजन, सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साव व आशीष सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिन्हा, प्राचार्य कमलेश कुमार कमल एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरुण रविदास ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले बच्चों की राह आसान करना है, ताकि वे बिना किसी बाधा के नियमित स्कूल आ सकें। ​इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राजकुमार प्रजापति, गौतम कुमार राणा, ऋषि कपूर वर्मा, रंजीत कुमार, रिंकू कुमारी, मंजू कुमारी, कंप्यूटर शिक्षक केशव कुमार सिंह, विद्यालय प्र...