हजारीबाग, सितम्बर 30 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के शिलाडीह पंचायत के लगनवां स्थित पिंडराही में वनभूमि पर करीब 56 वर्षो से निवास कर रहे मल्हार जाति के लोग बुधवार को बीडीओ सह सीओ सुमन कुमार सौरभ से मिलकर आवासीय और जाति प्रमाणपत्र निर्गत करने की मांग की है। संयोग से उस समय भूमि सुधार उपसमाहर्ता बरही रोशमा डुंगडुंग मौजूद थीं। पदाकारियों ने कहा कि नियमों के अनुसार प्रमाणपत्र के लिए झारखंड का स्थाई निवासी होने के साथ साथ खतियान या जमीन का कागजात होना जरुरी है। इसके बिना प्रमाणपत्र निर्गत करना संभव नहीं है। इस संबंध में वरीय अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। स्थानीय निवासी किसुन मोदी के मुताबिक मल्हार जाति के लोग शिलाडीह पंचायत के लगनवां स्थित पिंडराही वनभूमि पर 1970 से रह रहे हैं। कबाड़ चुन और मजदूरी करके अपना जीवन व्य...