हजारीबाग, अक्टूबर 2 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। गुणायतन गोशाला परिसर में श्रीसेवायतन की ओर से आयोजित निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप में हजारीबाग के एचजेडबी आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सक एवं नर्सिंग टीम ने सेवा दी। शिविर में ग्रामीणों के साथ श्रद्धालुओं और शिखरजी आने वाले तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। शिविर में हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, दंत रोग, न्यूरोलॉजी और जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे।चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं को समझते हुए उपचार, बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी। नर्सिंग टीम ने जांच और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग किया। अस्पत...