Hazaribagh News: मत्स्य विभाग कार्यालय में शव मिलने से सनसनी
हजारीबाग, जुलाई 21 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग शहर में सोमवार को लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित जिला मत्स्य कार्यालय परिसर में एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेजा। प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है। थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा के अनुसार, मृतक विक्षिप्त था और पिछले कुछ दिनों से पुलिस लाइन के आसपास घूम रहा था। आशंका है कि बाउंड्री पार करने के दौरान छत का पाइप टूटने से वह नीचे गिर गया, जिससे सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।
शहर में शवों की बरामदगी 72 घंटों में शहर के विभिन्न इलाकों से तीन और शव बरामद हुए हैं। जिससे सनसनी फैल गई है। 18 जुलाई को हीराबाग चौक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.