Hazaribagh News: मकई के विवाद में चाचा की हत्या मामले में गांव में फोर्स तैनात
हजारीबाग, अगस्त 21 -- Hazaribagh News: इचाक, प्रतिनिधि। इचाक के देवकुली में चाचा की हत्या के बाद पुलिस सतर्क हो उठी है। घटना की सूचना मिलते ही इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार के निर्देश पर पुलिस बल देवकुली पहुंचा। एसआई नंदकिशोर दास के नेतृत्व में जिला बल के जवान गांव में कैंप कर रहे हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, खबर लिखे जाने तक घटना की लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामूली विवाद में हत्या की घटना से देवकुली गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.