हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने नयाटांड़ में मंडा पूजा के अवसर पर शामिल हुई। उन्होंने मंडा पूजा में शामिल होकर शिव भक्तों का उत्साह बढ़ाया और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से पूर्व विधायक का स्वागत किया। अंबा प्रसाद ने मंडा खूंटा पर जलाभिषेक किया और भोक्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा मंडा पूजा हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। ये परंपरा समाज को जोड़कर रखती है। मैं हर साल इस पावन अवसर पर शामिल होने की कोशिश करती हूँ। यह पवित्र पर्व भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था, और लोक-परंपरा का जीवंत प्रतीक है।मौके पर मुखिया लीलावती कुमारी,मुखिया प्रतिनिधि अजीत महतो, पंसस प्रभु राम,स्थानीय समाजसेवी एवं बड़ी सं...