Hazaribagh News: भू राजस्व विभाग में प्रशासनिक फेरबदल
हजारीबाग, अगस्त 8 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि डीसी हेमंत सती ने जिले में लगातार मिल रहे जमीन संबंधी शिकायतों पर संज्ञान लते प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए भू राजस्व विभाग के तीन उप निरीक्षकों के तबादले कर दिया हैं। इस फेरबदल के तहत उन्हें दुसरे अंचलों मे नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उपायुक्त कार्यालय के जारी सूची के अनुसार राजस्व उप निरीक्षक कर्मचारी प्रेम कुमार शंकर का तबादला हजारीबाग सदर अंचल से बरकट्ठा अंचल कर दिया गया है। वही विक्रम कुमार को दारू अंचल से स्थानांतरित कर हजारीबाग सदर अंचल का प्रभार सौंपा गया है। जबकि जितेंद्र कुमार दास को डाड़ी अंचल से कटकमसांडी अंचल भेजा गया है। सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.