Hazaribagh News: भूमि निबंधन में परेशानी की शिकायत पर विधायक अवर निबंधक सह एसडीओ से जानकारी ली
हजारीबाग, अक्टूबर 13 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। भूमि निबंधन में परेशानी होने की शिकायत पर मंगलवार को विधायक मनोज कुमार यादव अवर निबंधक सह एसडीओ से मुलाकात की और लोगों की शिकायत को बताया। अवर निबंधक सह एसडीओ जोहन टुडू ने बताया कि बरही में स्थायी अवर निबंधक नहीं हैं। जमीन के निबंधन में तकनीकी कारणों से कुछ देरी होती है लेकिन प्रत्येक दिन पांच से छः भूमि निबंधन होता है। कहा कि सर्वर ठीक नहीं रहने पर ही निबंधन कार्य में देरी होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.