हजारीबाग, अक्टूबर 6 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने डीसी हेमंत सती से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बड़कागांव और केरेडारी अंचल में भू-अर्जन के मामलों में नए अधिग्रहण कानून के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। पटेल ने कहा कि क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के तहत रैयती और गैरमजरुवा जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है, लेकिन वर्तमान में तय मुआवजा राशि से रैयतों में भारी असंतोष है। उन्होंने मांग की कि अधिग्रहित की जा रही सभी जमीनों (रैयती एवं गैरमजरुवा) का पुनर्मूल्यांकन किया जाए और उसके उपरांत ही किसानों एवं रैयतों को उचित मुआवजा भुगतान सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने यह भी जोर दिया कि स्थानीय विस्थापितों और प्रभावित परिवारों को रोजगार, पुनर्वास...