हजारीबाग, अगस्त 24 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर विष्णुगढ़ कांवरिया सेवा संघ के तत्वावधान में सोमवार को भास्कर धाम से हरिहर धाम तक भव्य पैदल कांवर यात्रा निकाली गई। करीब 13 किलोमीटर लंबी यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शिवभक्त शामिल हुए। हरिहर धाम पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। कांवर यात्रा को लेकर अहले सुबह से ही भास्कर धाम परिसर में शिवभक्तों का जुटान शुरू हो गया था। उत्तरवाहिनी जमुनियां नदी के तट पर आर्यन पांडेय ने विधि-विधान से कांवर पात्र में जल का संकल्प कराया।इसके बाद गाजे-बाजे के साथ कांवरियों को हरिहर धाम के लिए रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: विष्णुगढ़ के भास्कर धाम से आज निकलेगी कांवर यात्रा यात्रा के दौरान श्र...