हजारीबाग, जुलाई 13 -- Hazaribagh News: इचाक प्रतिनिधि

समारोह का आयोजन प्रखंड स्थित परियोजना स्कूल के निकट भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अनावरण समारोह रविवार को आयोजित किया गया। रविदास महासभा एवं महा परिवार इचाक कमेटी की ओर से आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह की अध्यक्षता बालेश्वर राम, मनोहर राम और संचालन राजकुमार राम, अर्जुन राम ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बोधी बागी से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जो नया काली मंडा, इचाक बाजार होते हुए, अंबेडकर स्थल पहुंच कर सभा में बदल गई। जहां पूजा अर्चना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कलाकारों ने किया। जिसके बाद संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण अध्यक्ष बालेश्वर राम,पूर्व प्रमुख पार्वती देवी,20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम के हाथों किया गया।

विशिष्ट...