Hazaribagh News: भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन
हजारीबाग, नवम्बर 7 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में छात्र छात्राओं के बीच धनतेरस पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया।विद्यालय के भैया-बहनों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उत्सव के दौरान विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के बीच कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। तोरण द्वार साज सज्जा, दीप रंगना और चित्र बनाना, दीप मूर्ति सजाने, गौ सजाने और पारंपरिक सूप सजाने की प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगों और कलाकृतियों से खूबसूरत रंगोलियां बनाईं। सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विजेताओं को विद्यालय के कोषाध्यक्ष रोहित कुमार और प्रधानाचार्य रजनीश कुमार पाण्डेय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.