हजारीबाग, अगस्त 28 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा, हजारीबाग की बहनों ने सांसद सेवा कार्यालय परिसर में सांसद मनीष जायसवाल की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व मनाया। महिला मोर्चा की सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से तिलक और आरती कर रक्षासूत्र बांधा तथा सांसद का मुंह मीठा कराया। उन्होंने सांसद के सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए यश और कीर्ति में वृद्धि की प्रार्थना की। मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने महिला मोर्चा की बहनों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बहनें अनमोल होती हैं। उन्होंने कहा कि वे आजीवन बहनों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दिनेशपुर में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन सांसद ने कहा कि रक्षाबंधन ...