Hazaribagh News: भाकपा माले ने 31वें शहादत दिवस पर शहीद साथियों को दी श्रद्धांजलि
हजारीबाग, अक्टूबर 8 -- तीन शहीद साथियों को दी श्रद्धांजलि Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। भाकपा माले विष्णुगढ़ प्रखंड कमेटी द्वारा गुरुवार को पार्टी कार्यालय में विष्णुगढ़ में आंदोलन के दौरान शहीद हुए अपने तीन शहीद साथियों का 31वां शहादत दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉमरेड मेहीलाल बेसरा ने झंडोत्तोलन कर की। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद कॉमरेड इंदु महतो की पत्नी शकुंतला देवी, चैता तुरी की पत्नी बिमला देवी और सुखदेव महतो की पत्नी करमी देवी ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रखंड कमेटी के सदस्यों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित बैठक में शहीद साथियों के संघर्ष और विरासत को याद करते हुए वर्तमान राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई। हजारीबाग जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.