हजारीबाग, अगस्त 28 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। रक्षाबंधन त्योहार भाई और बहनों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। भाई के दीर्घायु को लेकर बहनों ने भाई के कलाई में रक्षासूत्र बांधकर चिरंजीवी होने की कामना की। सुबह से ही रक्षाबंधन को लेकर भाई बहनों में उत्साह देखा गया। सुबह से लेकर बहनों ने भाई के कलाई पर 10 बजे तक राखी बांधी। फिर राहुकाल समाप्त होने के बाद एक बजे दोपहर से रक्षाबंधन शुरू हुआ। वहीं दूसरी ओर सावन पूर्णिमा के अवसर पर भोले शिवशंकर के भक्तों, श्रद्धालुओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवालय, डाकडीह, चेचकपी, गैड़ा, गंगपाचो, कपका, कलहाबाद, बेड़ोकला, तुईओ, गोरहर, शिलाडीह, बेलकपी, बंडासिंघा, तुईओ, झुरझुरी समेत विभिन्न शिवमंदिर में जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़, बहनों ने बांधा प्रेम का रक...