हजारीबाग, सितम्बर 13 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर में भगवान श्री श्री 108 विश्वकर्मा देव के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 16 से 18 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान के दौरान शहर वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठेगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से अनुष्ठान में सपरिवार शामिल होने की अपील की है। 16 सितंबर को महोत्सव का शुभारंभ प्रातः भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात पंचांग सह वेदी पूजन, जलाधिवास और संध्या पूजन-आरती संपन्न होगी।रात्रि बेला में अन्नाधिवास, फलाधिवास और पुष्पाधिवास के अनुष्ठान निर्धारित हैं।17 सितंबर को ब्रह्म मुहूर्त में वेदी पूजन व आराधना के बाद भगवान विश्वकर्मा को स्नान कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग के कुम्हार टोली में ...