हजारीबाग, जुलाई 6 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। थाना क्ष्रेत्र के बरवां में घर का दीवार गिराने, पानी टंकी का पाइप काटने और अकेले देख पत्नी के साथ मारपीट कर लज्जाभंग करने का बड़े भाई पर आरोप लगाते हुए छोटे भाई संतोष कुमार देव ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई और जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। आवेदन में संतोष कुमार देव ने कहा है कि बड़ा भाई देवकुमार प्रसाद पिता कैलाश महतो ने पहले निर्माणाधीन घर का दीवार गिराया और पानी टंकी का पाइप काट दिया। इसकी सूचना पुलिस को देने थाना पहुंचे। इसी बीच बड़ा भाई, उसकी पत्नी, दो भतीजा और एक भतीजी मेरे घर में घुसकर मेरी पत्नी नेहा कुमारी के साथ मारपीट कर लज्जाभंग किया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: सोशल मीडिया पर बदनाम करने व रंगदारी मांगने का आरोप इस दौरान मेरी पत्नी के गले से पांच ग्राम सोने का चेन भी...