Hazaribagh News: ब्रजमोहन राम को राज्यपाल बनने पर धोबी महासंघ ने दी बधाई
हजारीबाग, अक्टूबर 17 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। अखिल भारतीय धोबी महासंघ, हजारीबाग की ओर से ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने रांची स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।इस मौके पर महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बाल गोविंद राम, पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप कुमार रजक, डॉ विजय कुमार, महादेव रजक, बालेश्वर रजक और रामचंद्र मणिलाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज के लोगों की ओर से प्रसन्नता व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.