Hazaribagh News: बेड़ोकला में अखंड हरिकीर्तन का आयोजन
हजारीबाग, जुलाई 17 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बेड़ोकला स्थित देवी मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है। कीर्तन का शुभारंभ पूजा अर्चना के बाद हरे रामा, हरे कृष्णा के उदघोष के साथ किया गया। कीर्तन लगातार 24 घंटे तक अखंड रूप से होगा। कीर्तन में श्रद्धालुओं के साथ महिलाएं और युवक भक्ति भाव से शामिल हो रहे हैं। अखंड हरिकीर्तन के शुभारम्भ के साथ हरे रामा, हरे कृष्णा के पवित्र जयघोष से भक्तिमय वातावरण हो चुका है। मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन से समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.