Hazaribagh News: बेस व नावाडीह स्कूल के बच्चों को मिली साइकिल
हजारीबाग, अगस्त 13 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि । कटकमदाग प्रखंड के मिडिल स्कूल बेस और नावाडीह में उन्नति की पहिया कार्यक्रम के तहत वर्ग आठ के सभी पिछड़ी व अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया । बेस पंचायत में मुखिया दीपक यादव और सलगांवां पंचायत की मुखिया मधु रानी ने सभी छात्र छात्राओं को साइकिल देकर मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। मौके पर शिक्षक विनय कुमार सिंह, रोहित कुमार, कुंज बिहारी, स्वदेश कुमार ओझा, प्रभात कुमार ओझा, पंकज कुमार ओझा, ललन कुमार ओझा, शिक्षिका सरिता कुमारी , विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुमित कुमार राम , सदस्य ललन राम, चिंता देवी, सत्यवती देवी आदि शामिल थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.