Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर में हजारीबाग यूथ विंग ने की सेवा
हजारीबाग, अगस्त 11 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । सावन की दूसरी सोमवारी पर शहर के ऐतिहासिक बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग की ओर से एक सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के बीच 51 लीटर दूध, बेलपत्र, अगरबत्ती और अन्य पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया।संस्था के सदस्यों ने मंदिर पहुंचने वाले भक्तों को जलार्पण और पूजा-अर्चना में पूरी सुविधा प्रदान की। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। इस आयोजन में उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव रितेश खण्डेलवाल, मार्गदर्शक संजय कुमार, विकाश केशरी, कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण सिंह, अनीता कुमारी, कैलाश कुमार और वर्षा डे सहित कई गणमान्य लोग सक्रिय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.