Hazaribagh News: बिजली के पोल से हुई तार की चोरी, दोनई कला गांव डूबा अंधेरे में
हजारीबाग, जुलाई 28 -- Hazaribagh News: पदमा, प्रतिनिधि। पदमा प्रखण्ड के दोनई कला गांव में चोरों ने 30 पोल तक के तार की चोरी कर ली है। तार चोरी की घटना के बाद से पूरा गांव अंधेरे में डूब गया है। घरों में बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी, बच्चों की पढ़ाई और जरूरी काम ठप हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रात में चोरों ने पोल पर चढ़कर तार काटे और ले भागे। सुबह जब लोगों ने देखा तो सभी पोल बिना तार के खड़े थे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नए तार लगाकर बिजली बहाल की जाए और चोरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.