हजारीबाग, जुलाई 5 -- Hazaribagh News: चलकुशा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था और बिजली कटौती से नाराज लोगों का आक्रोश रविवार को सड़कों पर देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से चलकुशा प्रखंड मुख्यालय गेट से बिजली पावर हाउस तक जन आक्रोश रैली निकाली। इसके बाद पावर हाउस के मुख्य द्वार के सामने जिला परिषद सदस्य सविता सिंह की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुखिया संघ के अध्यक्ष आलोक सिंह ने किया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से बिजली की लचर व्यवस्था और लगातार हो रही कटौती से परेशान हैं। विभाग को जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार करते हुए क्षेत्रवासियों को प्रतिदिन कम से कम 1...