Hazaribagh News: बाल संस्कार केंद्र के शिक्षकों की कार्यशाला
हजारीबाग, सितम्बर 30 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। संघ एवं डॉ बसंत दिगंबर आगासे स्मृति सेवा संस्थान से संचालित बाल संस्कार केंद्र के शिक्षक मातृशक्ति की कार्यशाला हुई। होटल आकाश पैलेस में आयोजित कार्यशाला को क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा देना देश की बड़ी सेवा है। उन्होंने शिक्षक दिवस कार्यक्रम के अनुभव भी शिक्षक मातृशक्ति से साझा किया। बाल संस्कार केंद्र में नवरात्र के प्रथम दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने और बच्चों को नवरात्र के नौ दिनों और विजया दशमी त्योहार के संबंध में जानकारी देने का निर्देश दिया। कार्यशाला में बोकारो सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर से आयी आचार्या अर्चना ने छोटे बच्चों को अभिनय गीत के साथ फल एवं पेड़ का नाम याद कराया। शिवाजी शाखा सेवा कार्यकर्ता डॉ विनोद साव ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.