Hazaribagh News: बारिश से निचले इलाके जलमग्न, शाम को सड़कों पर पसरा सन्नाटा
हजारीबाग, अगस्त 28 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, वरीय संवाददाता। हजारीबाग में गुरुवार को हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर बाद शुरू हुई बारिश ने देखते ही देखते शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा कर दी। सड़कों और गलियों में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर जल निकासी की व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को काफी देर तक पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। लगातार बारिश के कारण शाम के समय शहर की प्रमुख सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम आवाजाही रही। बाजार और व्यावसायिक क्षेत्रों में भी बारिश का असर देखने को मिला। दुकानदार बारिश थमने का इंतजार करते रहे, जबकि जरूरी काम से निकले लोगों को भीगते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। बारिश के कारण कई जगहों पर यातायात की रफ्तार भी धीमी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.