Hazaribagh News: बारिश के बाद शहर में जलजमाव से जनजीवन ठहरा, कई इलाके प्रभावित
हजारीबाग, अगस्त 19 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने हजारीबाग शहर की पोल खोल दी है। शहर के निचले इलाकों, मुख्य चौराहों, अस्पतालों और व्यस्त बाजारों में भारी जलजमाव होने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण शहर और ग्रामीण इलाकों के पारंपरिक कुएं और जलाशय पूरी तरह लबालब भर चुके हैं, जिससे कई जगहों पर पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और गलियों में बहने लगा है। जलजमाव ने सबसे अधिक परेशानी रोजमर्रा की जिंदगी जीने वाले लोगों को बढ़ाई है। सुबह-सुबह दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को घुटने तक गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। कई दोपहिया वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गए। स्कूली बच्चों को पानी से भरे रास्तों से स्कूल जाना पड़ा, जिससे अभिभावक खासे चिंतित नजर आए। वहीं, दैनिक मजदूरों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.