Hazaribagh News: बाइक की डिक्की तोड़कर 48.5 हजार ले उड़े उचक्के
हजारीबाग, जुलाई 13 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सातमील मोड़ के पास सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे बाइक की डिक्की तोड़कर उचक्कों ने 48,500 रुपये चोरी कर लिए। पीड़िता बैंक से पैसे निकालकर अपने घर लौट रही थी। जानकारी के अनुसार, प्रखंड के भेलवारा पंचायत अंतर्गत गोलगो निवासी जानो देवी पति कोकिल महतो सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक की विष्णुगढ़ शाखा से 49 हजार रुपये की निकासी कर अपने भतीजे संदीप कुमार की बाइक से घर लौट रही थी।
घटना का विवरण निकाली गई राशि को उन्होंने बाइक की डिक्की में एक थैले में रखा था। रास्ते में सातमील मोड़ स्थित एक होटल के पास उन पैसों में से 500 रूपये निकालकर मिठाई खरीदने के लिए वह रुकी। इसी दौरान पीछा कर रहे उचक्कों ने मौका पाकर बाइक की डिक्की का लॉक तोड़कर थैले में रखे 48,500 रुपये लेकर फरार हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.