हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: पदमा, प्रतिनिधि। पदमा ब्लॉक रोड पर मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए शशि कुमार सिंह (29) की गुरुवार रात रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें पहले हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए रांची रेफर किया गया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पदमा पहुंचते ही सैकड़ों ग्रामीण शव के साथ पदमा थाना पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, इंस्पेक्टर अनिल कुमार और थाना प्रभारी संचित कुमार दुबे ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए。

परिवार की स्थिति ग्रामीणों के अनुसार मृतक शशि...