हजारीबाग, सितम्बर 28 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़-गोमियां रोड में गरहमुर्गी के पास रविवार को सड़क हादसे में बाइकसवार एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान विष्णुगढ़ के गोविंदपुर गांव निवासी चुरामन कुमार (17) पिता बासुदेव साव के रूप में की गई। बताया जाता है कि अपने एक मित्र के साथ चुरामन बाइक पर सवार होकर कोनार डैम की ओर घूमने गए थे। लौटने के क्रम में तीखे मोड़ में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में चालक चुरामन की मौके पर मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे उनके मित्र को चोट नहीं लगी। हादसे में बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस तथा 108 एम्बुलेंस को दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। हादसे की सूचना पाकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हिंदी हिन्दुस...