Hazaribagh News: बहनों ने भाइयों और पेड़ों को बांधी राखी
हजारीबाग, अगस्त 27 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग में बालिका व्यक्तित्व विकास शिक्षा के अंतर्गत रक्षाबंधन उत्सव एवं स्वनिर्मित राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से 10 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक राखियां बनाईं।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार पाठक ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में कौशल, सृजनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास होता है। साथ ही भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विद्यालय के भैया एवं आचार्य बंधुओं को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: छात्राओं ने खुद से बनायी आर्कषक राखियां पर्यावरण संरक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.